Bihar Dairy Farm Yojana 2024 – बिहार सरकार देगी डेयरी खोलने के लिए पैसा, जाने पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Dairy Farm Yojana 2024 - बिहार सरकार देगी डेयरी खोलने के लिए पैसा, जाने पूरी जानकारी

Bihar Dairy Farm Yojana 2024: बिहार राज्य सरकार द्वारा सभी किसान भाइयों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का नाम “बिहार डेयरी फार्म योजना” है, इसके माध्यम से डेयरी फार्म खोलने पर सरकार के तरफ से आर्थिक सहायता दी जाएगी। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Bihar Dairy Farm Yojana 2024 की पूरी जानकारी विस्तार के साथ बताएंगे, साथ में आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और पात्रता की पूरी जानकारी भी प्रदान करेंगे।

Bihar Dairy Farm Yojana 2024: संक्षिप्त विवरण

विभाग: डेयरी विकास निदेशालय, बिहार
कौन आवेदन कर सकता है?: राज्य के पशुपालक
योजना की कुल लागत: 27.65 अरब रुपये
आधिकारिक वेबसाइट: dairy.bihar.gov.in

Bihar Dairy Farm Yojana 2024 के बारे में

गव्य विकास निदेशालय, बिहार के माध्यम से बिहार सरकार ने राज्य के सभी पशुपालकों के लिए “Bihar Dairy Farm Yojana 2024” की शुरुआत की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब पशु पालकों का मदद करना है। जिसके लिए सरकार के तरफ से सभी पशुपालकों को आर्थिक मदद दी जाएगी जिससे वे सभी दूध का व्यापार अच्छे से कर सकें।

Bihar Dairy Farm Yojana 2024 क्या है?

Bihar Dairy Farm Yojana 2024 की मदद से बिहार राज्य में डेयरी उद्योग को मजबूत बनाने के लिए बिहार सरकार के तरफ से 27 अरब 65 करोड़ 76 लाख रुपये का अनुदान दिया गया है। जिसके माध्यम से बिहार राज्य के सभी गांवों में नए डेयरी फार्म खोले जाएंगे और इसके अलावा पशु पोषण और दूध प्रसंस्करण इकाइयों पर खर्च किया जाएगा।

इस योजना को चौथी कृषि सड़क में प्रस्तावित की गई है। योजना की मंजूरी मिलने के बाद लक्ष्य तय कर जिलेवार आवंटित किया जाएगा। इस योजना में डेयरी फार्म खोलने के लिए 19 अरब 98 करोड़ 36 लाख रुपये के खर्च का अनुमान लगाया गया है। इस लागत राशि में सरकार की ओर से 8 अरब 82 करोड़ 98 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इस राशि से प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

Bihar Dairy Farm Yojana 2024 के मिलने वाले लाभ

  • इस योजना के माध्यम से बिहार राज्य के सभी गांवों में दूध कलेक्शन सेंटर खोले जाएंगे। जिसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा पशुपालकों से दूध खरीदा जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से पशु पोषण, दूध की मार्केटिंग या दूध प्रसंस्करण जैसे काम किए जाएंगे।
  • इस योजना के माध्यम से डेयरी चलाने का मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Bihar Dairy Farm Yojana 2024: ताज़ा समाचार

सरकार उठाएगी दूध प्रसंस्करण का पूरा खर्च

दूध प्रसंस्करण इकाई को शुरू करने के लिए बिहार सरकार द्वारा 19 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ-साथ दूध मार्केटिंग पर 5 अरब 87 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस पर सरकार की ओर से 4 अरब 95 करोड़ 73 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इसके साथ ही पशुओं के पोषण पर 2 अरब 60 करोड़ 5 लाख रुपये का खर्च का अनुमान बताया गया है जिसके लिए सरकार की तरफ से 1 अरब 71 करोड़ 65 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा।

दूध कलेक्शन सेंटर बनवाने में आएगा 8 अरब का खर्च

दूध कलेक्शन सेंटर बनवाने के अनुमानित तौर पर आठ खरब रुपये का खर्च बताया जा रहा है जिसके लिए सरकार की तरफ से 7 अरब 98 करोड़ 60 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। जिसकी मदद से बिहार राज्य के सभी गांवों में दूध का संग्रहण सुलभता पूर्वक हो सकेगा और पशुपालकों से अधिक मात्रा में दूध की खरीदारी की जा सकेगी।

बिहार में दूध उत्पादन की स्थिति

दूध उत्पादन के क्षेत्र में बिहार भारत में 8वें नंबर पर आता है। बिहार में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धि ताज 400 ग्राम है, जो कि राष्ट्रीय औसत से 44 ग्राम कम है। जबकि दूध उत्पादों ने बिहार राष्ट्रीय औसत से आगे है। राष्ट्रीय स्तर पर दूध का औसत उत्पादन 5.29 है जबकि बिहार में औसत उत्पादन 7.3 है।

इस प्रकार, Bihar Dairy Farm Yojana 2024 राज्य के पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे डेयरी उद्योग को मजबूती मिलेगी और दूध उत्पादन में वृद्धि होगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवश्यक दस्तावेज और पात्रता की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Official Website: Click Here

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top